सुजानगढ़: सांडवा में टोल बचाने के चक्कर में दो डंपर भिड़े, हड़कंप मच गया
थाना क्षेत्र में ईंयारा-सङू मार्ग पर रविवार को दो डंपरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक डंपर पलट गया और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नई सड़क बनने से पिछले एक माह से ओवरलोड डंपरों की पिडेंट हो गई।