कांके: आनंद विहार में सांसद संजय सेठ ने नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2025 कडरू स्थित आनंद विहार में रविवार दोपहर करीब दो बजे रांची सांसद संजय सेठ ने नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान हटिया विधायक नवीन जायसवाल सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कडरू स्थित आनंद विहार में नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से स्थानीय लोगों में काफी खुशी देखी गई। बता दें कि नाली निर्माण होने से जल निकासी की समस्या दूर होगी।