कांके: रांची के डोरंडा समेत कई इलाकों में मुहर्रम की नवमी पर निकला मातमी जुलूस
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2025 रांची के डोरंडा सहित कई इलाकों में शनिवार देर रात करीब 11 बजे मुहर्रम की नवमी तारीख को मातमी जुलूस निकाला गया। ये जुलूस पारंपरिक रूप से शिया समुदाय द्वारा इमाम हुसैन की शहादत की याद में निकाले जाते हैं। इस दौरान काफी संख्या में अज़ादारों ने हिस्सा लिया, जो काले कपड़े पहनकर मातम करते और नोहा-मार्सिया पढ़ते हुए इमाम हुसैन के बलिदान को याद किया।