कांके: रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, मेन रोड सहित कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक
Kanke, Ranchi | Jul 6, 2025 रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मुहर्रम को लेकर मेन रोड सहित कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। रांची ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे से लेकर जुलूस समाप्ति तक मेन रोड में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी।