मुरैना नगर: स्टेशन रोड थाने से चंद कदम दूर नव भारत ट्रांसपोर्ट कंपनी में 3.5 लाख की चोरी,CCTV-DVR भी ले गए चोर,पुलिस फिर खाली हाथ।
मुरैना के स्टेशन रोड थाना से कुछ कदम दूर स्थित नव भारत ट्रांसपोर्ट कंपनी में देर रात शटर तोड़कर चोर करीब 3.5 लाख रुपये का सामान, नकदी, सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और एलसीडी चुरा ले गए। सुबह घटना का पता चला। व्यापारियों ने चार महीने में पांचवीं चोरी बताकर पुलिस गश्त पर सवाल उठाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोर डीवीआर ले गए। जल्द खुलासे की मांग की।