पीपलदा: कैथून थाना पुलिस ने पुरानी रंजिश में लाडपुरा गांव में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | May 16, 2024 कैथून पुलिस ने 13 मई रात्रि को थाना क्षेत्र के लाडपुरा गांव में चाकू से युवको पर जानलेवा हमला करने के 2 आरोपीयो को आन गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक करण शर्मा ने बताया कि फरियादी अरबाज उर्फ अब्बू व फरदीन पर पुरानी रंजिश में कुछ लोगो ने उन्हें घेरकर चाकुओं से जानलेवा हमला किया था।इस मामले में पुलिस ने आरोपी फरदीन व अयान को गिरफ्तार किया है।