तालबेहट: लालोन गांव में घरेलू कलह के चलते पति-पत्नी ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप, जांच जारी
तालबेहट विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत लालोन गांव में घरेलू कलह के कारण पति और पत्नी ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, दोनों की मौत से परिवारजनों में कोहराम मच गया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं, उक्त मामले में पुलिस ने बताया कार्रवाई जारी है।