बिहिया: बिहिया स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज की मरम्मत शुरू, जर्जर हिस्सों को दुरुस्त करने में जुटे मजदूर
Behea, Bhojpur | Jun 19, 2026 दानापुर रेल मंडल के बक्सर-आरा रेलखंड स्थित बिहिया रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के जर्जर हो चुके हिस्सों की मरम्मत का कार्य शुक्रवार से शुरू कर दिया गया। पुल के कई हिस्सों में क्षति और जर्जरता की शिकायत मिलने के बाद रेल प्रशासन ने इसकी मरम्मत कराने का निर्णय लिया। इसके तहत आईओडब्ल्यू (इंस्पेक्टर ऑफ वर्क्स) विभाग की देखरेख में संवेदक द्वारा कार्य क