चकरनगर: गिट्टी भर डंफर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
रविवार सुबह करीब 11 बजे फूफ की तरफ से आ रहा गिट्टी भरा डंफर अनियंत्रित होकर भोया के समीप पलट गया।डंफर में सवार चालक नीरज पुत्र महेश चंद्र निवासी ग्राम नगला वंश जनपद मैनपुरी गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने घायल को निकट अस्पताल पहुंचाया उधर पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहन को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।