चूरू: चूरू में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
Churu, Churu | Jul 16, 2025 चूरू में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आपणी योजना स्थित जिला कलेक्ट्रेट में स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा।पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया ने कहा कि बिजली निगम पारंपरिक मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर लगा रहा है। इन मीटरों से उपभोक्ताओं को पहले से ज्यादा बिल आ रहे हैं।