महोबा: रोडवेज डिपो के चालक से विवाद के बाद बस के आगे लेटकर लोगों ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने समझाकर शांत कराया मामला
Mahoba, Mahoba | Aug 31, 2026 बस चालक से विवाद के बाद लोगों ने बस के आगे लेटकर प्रदर्शन किया। महोबा से बांदा जा रही रोडवेज बस के चालक और कुछ लोगों के बीच गाली-गलौज को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद नाराज लोगों ने चालक पर कार्रवाई की मांग करते हुए बस रोक दी। करीब 15 मिनट तक अफरा-तफरी और जाम की स्थिति रही। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।