जायल: जायल विधायक और राज्य मंत्री मंजू बाघमार भीलवाड़ा के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
Jayal, Nagaur | Oct 28, 2024 जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार सोमवार को भीलवाड़ा के दौरे पर रही। इस दौरान जायल विधायक व राज्य मंत्री मंजू बाघमार के भीलवाड़ा पंहुचने पर स्थानीय लोगों ने माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही मंजू बाघमार ने भीलवाडा में आमजन से मुलाकात करते हुए आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान करने के लिए निर्देशित किया।