धोरैया: मानिकपुर गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से युवक जख्मी, धोरैया अस्पताल में हुआ उपचार
Dhuraiya, Banka | May 27, 2025 प्रखंड अंतर्गत मानिकपुर गांव में मंगलवार की शाम करीब 5 बजे विद्युत प्रवाहित तार के चपेट में आने से एक युवक मानिकपुर गांव निवासी आकाश कुमार जख्मी हो गया।आनन फानन में परिजनों द्वारा जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया पहुंचाया गया।जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक द्वारा जख्मी का इलाज किया गया।