धोरैया: उर्दू प्राथमिक विद्यालय चंद्रपुरा में योगदान देने पहुंचे शिक्षक को ग्रामीणों ने लौटाया वापस, विद्यालय में की तालाबंदी
Dhuraiya, Banka | May 26, 2025 प्राथमिक विद्यालय चंद्रपुरा क़े पूर्व प्रभारी जयप्रकाश दास एक बार फिर अपने मूल विद्यालय चंद्रपुरा में सोमवार को योगदान देने पहुंचे. शिक्षक के अपने मूल विद्यालय में योगदान देने की सुचना मिलते ही ग्रामीणों ने सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे विद्यालय पहुंचे शिक्षक जयप्रकाश दास को विद्यालय में योगदान नहीं लेने की बात कहते हुए विद्यालय में तालाबंदी कर दी.