हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में हुई उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक, सड़कों की मरम्मत कराने के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Jul 21, 2025 बैठक में डीएम ने कहा कि नगर पालिका की टूटी हुई सड़कों की मरम्मत करायी जाये तथा अटल चौक से बिलग्राम चुंगी तक नाले से नाले तक अतिक्रमण हटाया जाये। बैठक में डीएम ने प्लेज पार्क के विकास पर जोर दिया। माधोगंज से बघौली मार्ग पर गड्ढों को भरने का कार्य जल्द कराया जाये। इस अवसर पर सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम प्रियंका सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।