हरदोई: डीएम ने कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति की रुकी पेंशन चालू कराई, महिला को निराश्रित महिला पेंशन का लाभ दिया
Hardoi, Hardoi | Jul 21, 2025 कलेक्ट्रेट में जन सुनवाई के दौरान डीएम अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों को शिकायतों को सुना। जन सुनवाई में कुल 133 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। जन सुनवाई में राजकुमार नाम के एक व्यक्ति की रुकी हुई पेंशन चालू करायी गयी।