हरदोई: ओदरा पचलाई गांव में झोपड़ी में सो रहे किसान को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 21, 2025 हरदोई के सुरसा थाना क्षेत्र के ओदरा पचलाई गांव निवासी कढ़ीले खेती किसानी का काम करते थे।मृतक के बड़े बेटे केशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता खेत में ही झोपड़ी डालकर फसल की रखवाली करते थे।बताया कि रविवार की रात को अपने पोते के साथ सो रहे थे उसी समय उन्हें सांप ने डस लिया। पोते ने इसकी जानकारी अपने पिता केशन कुमार को दी।