हरदोई: टड़ियावां पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी विजय पाल को किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Jul 21, 2025 जानकारी के अनुसार 23 मार्च को वादिनी द्वारा थाना टड़ियावां पर तहरीर दी गयी थी कि अभियुक्त विजय पाल निवासी ग्राम शंखपुरवा थाना टड़ियावां वादिनी की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना टड़ियावां पर केस पंजीकृत किया गया था। स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया।