गुमला: पोल्ट्री फार्म के नाम पर ₹9 लाख की ठगी का आरोप, पैसे मांगने पर मिली धमकी
Gumla, Gumla | Apr 15, 2026 शहर में पोल्ट्री फार्म खोलने के नाम पर 9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। रजा कॉलोनी निवासी मो अफताब आलम ने थाना में आवेदन देकर तीन लोगों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।पीड़ित के अनुसार परिचित शीतल मिंज, उसकी पत्नी सुधा कुजूर और सुधीर कुजूर ने जमीन व संसाधन होने का दावा कर पोल्ट्री फार्म में निवेश के लिए करीब 10 लाख रुपये मांगे।