सिधौली: सिधौली में भारतीय किसान यूनियन द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया
जनपद के सिधौली इलाके में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसानों के द्वारा भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता प्राप्त की गई संगठन के पदाधिकारी के अनुसार जनपद के सभी सात तहसीलों में सदस्यता अभियान को चलाया जाएगा जिसमें 10000 से अधिक किसानों को संगठन में सम्मिलित किया जाएगा।