बीसलपुर: अमरा करोड़ में पेड़ पर लटके मिले 17 वर्षीय किशोर के शव से सनसनी, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
बीसलपुर -थाना क्षेत्र के ग्राम अमरा करोड में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 17 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नीम के पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।