चंदौसी: थाना कुढ़ फतेहगढ़ के एसपी बिकास चन्द्र त्रिपाठी ने किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश
थाना कुढ़फतेहगढ़ का औचक निरीक्षण किया। एसपी के अचानक थाने पहुंचने पर पुलिस कर्मियों में हलचल मच गई। उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसकर्मियों के लिए उपलब्ध विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना कार्यालय, परिसर तथा अन्य व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश