बीकानेर: बरसिंहसर में जिला कलेक्टर ने जनसमस्याएं सुनीं, आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने गुरुवार को बरसिंहसर में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में पानी, बिजली, सड़क और राजस्व से जुड़े 14 प्रकरण सामने आए, जिनमें से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई त्रिस्तरीय जनसुनवाई