केशकाल: राशन सामग्री की हेराफेरी करने वाले खण्डसरा के राशन विक्रेता को किया गया निलंबित, परिवहनकर्ता से मांगा गया है जवाब: SDM
जिले के केशकाल विधानसभा के ग्राम ग्राम खण्डसरा के राशन विक्रेता और परिवहन कर्ता के द्वारा सरकारी चना को निजी घर मे उतारा गया था। जिसे गोड़मा के ग्रामीणों ने पकड़ा और शिकायत की। जांच कार्यवाही करते हुए खण्डसरा के राशन विक्रेता को निलंबित कर दिया गया है । वही परिवहन कर्ता को नोटिश भेजकर जवाब मांगा गया है। जवाब के धार पर सम्बंधित पर कार्यवाही की जाएगी।