एसडीओ केशव आनंद ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिजरसराय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक मुरारी प्रसाद सिंह अस्पताल में अनुपस्थित पाए गए। जांच के दौरान अस्पताल कर्मियों ने बताया कि स्वास्थ्य प्रबंधक पिछले कई दिनों से लगातार ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। उक्त औचक निरीक्षण स्थानीय ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद की गई।