तुरकौलिया: तुरकौलिया में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन के विरोध में स्थानीय चिकित्सक ने ज्वलनशील पदार्थ लेकर छत पर चढ़े
तुरकौलिया में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन के विरोध में स्थानीय चिकित्सक ज्वलनशील पदार्थ लेकर छत पर चढ़े। प्रशासन के लोग उन्हें उतारने में लगे रहे। चिकित्सक का कहना था कि फिर से जमीन की पैमाइश कराई जाए। यदि निजी जमीन है,तो मुआबजा दी जाए। बता दे कि अंचल प्रशासन द्वारा पिछले कई माह से तुरकौलिया के विभिन्न जगहों से लगातार अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है।