मेहदावल: बभनी चौराहे पर युवक की हत्या का खुलासा, 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
संतकबीरनगर, 20 जून। थाना बखिरा क्षेत्र के बभनी चौराहे पर युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में