चांदपुर: चांदपुर में बजट स्वीकृत होने के 75 दिन बाद भी ठंडे पेयजल की व्यवस्था नहीं हुई
बिजनौर के चांदपुर में नगर पालिका की बैठक के दौरान 75 दिन पहले ठंडे पेयजल के लिए बजट स्वीकृत किया गया था। जिसके बाद ठंडे पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पाई है। भाजपा के नामित सभासद सुधीर अग्रवाल ने नाराजगी जाहिर करते हुए नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को लिखित में शिकायत की है।