चकाई: चकाई में चोरों ने दुकान में सेंधमारी कर ₹4 लाख का सामान चुराया, मामले की जांच में जुटी पुलिस
Chakai, Jamui | Jun 28, 2025 चकाई चौक स्थित होलसेल कमल किराने की दुकान में सेंधमारी कर 30 हजार नगदी सहित चार लाख रुपए का सामान चुरा लिया गया। वहीं चोरी करने का चोर का फोटो दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। जिसके आधार पर पुलिस चोर की पहचान करने में जुटी है। शनिवार की सुबह 10 बजे घटना की जानकारी हुई।