जनता दरबार में 58 आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, बसेरा-2 के लाभुकों को राहत
कैमूर में जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया।
समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए। डीएम ने सभी मामलों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर निष्पादन का सख्त निर्देश दिया।
आज जिला मुख्यालय स्तर पर 15 अधिकारियों ने 6 नागरिकों से संवाद किया, जबकि 11 प्रखंडों में 19 अधिकारियों ने 47 नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
जनता दरबार के दौरान अभियान बसेरा-2 से जुड़े 14 फरियादी भी पहुंचे। डीएम ने बताया कि भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र अंचल कार्यालय स्तर पर ही मिलेगा, इसके लिए राज्य कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को प्रमाण-पत्र निर्गमन में तेजी लाने का निर्देश दिया।
Mohania, Kaimur | Sep 18, 2026