श्रीमान अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ विपिन ताडा महोदय के निर्देशन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने तथा कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत आज दिनांक 07.07.2026 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा थाना नौबस्ता क्षेत्र में सघन अभियान चलाया गया।
▪️अभियान के दौरान विराट नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत अंजनी स्प्रइट्स वाइन एंड बियर शॉप व गोवर्धनपुरवा कंपोजिट शॉप एवं क्षेत्र में संचालित देशी, विदेशी एवं बीयर की दुकानों का निरीक्षण कर दुकानों के आसपास बैठकर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। संबंधित दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में दुकान परिसर अथवा उसके आसपास शराब का सेवन न होने दें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं शर्तों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करें।
▪️इसके अतिरिक्त अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं भंडारण की रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर आवश्यक पूछताछ की गई। पुलिस टीम द्वारा संवेदनशील स्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख मार्गों पर गहन भ्रमण कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई।
▪️अभियान के दौरान नियमों के विरुद्ध संचालित दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा संबंधित विभाग के समन्वय से आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई। साथ ही व्यापारियों एवं आमजन से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि अथवा मादक पदार्थों की बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
▪️यह अभियान दक्षिण जोन के सभी थानाक्षेत्र में चलाया गया है। साथ ही जनसुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब की दुकानों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित रूप से चेकिंग एवं प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रखा जाएगा तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी । @dcpskanpur
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jul 7, 2026