चौरीचौरा: स्कूल से घर लौट रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, प्राथमिकी दर्ज
बदुरहिया चौराहे के पास स्कूल से घर लौट रहे छात्र को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के बाद पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बदुरहिया निवासी ममता देवी पत्नी स्व. प्रकाश विश्वकर्मा ने तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विकास विश्वकर्मा घायल हुआ था।