भीलवाड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अंतर्गत सुभाष मंडल द्वारा मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत सुभाष नगर में एक दिवसीय धरना-अनशन आयोजित किया गया। यह अनशन 18 जनवरी 2025 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक सुभाष नगर स्थित छोटी पुलिया पर संपन्न हुआ। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर ने जानकारी दी।