मानिकपुर: चित्रकूट में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस ने किया अलर्ट, अधिकारियों की ब्रीफिंग आयोजित
बुधवार शाम 5 बजे चित्रकूट में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कीं। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह की अध्यक्षता में कान्हा सभागार में ब्रीफिंग हुई। 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली परीक्षा के लिए सुरक्षा, नकल रोकने, चेकिंग, यातायात और भीड़ प्रबंधन पर सख्त निर्देश दिए गए। पुलिस ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूरी तैयारी का दावा किया।