मुंगेर: माधोपुर बीआरएम कॉलेज रोड पर घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Munger, Munger | Apr 19, 2026 जिले के वासुदेवपुर थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को अज्ञात चोरों ने देर रात चुरा लिया। यह स्कॉर्पियो लोजपा राम विलास के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उत्तम यादव की बताई जा रही है।घटना वासुदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बीआरएम कॉलेज, माधोपुर के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात घर के सामन