कौंच: कोंच में नाला निर्माण में मानकविहीन कार्य का आरोप, सभासद प्रतिनिधि ने एसडीएम से की शिकायत और जांच की मांग की
Konch, Jalaun | May 11, 2026 कोंच में नाला निर्माण कार्य को लेकर विवाद बढ़ गया है, वार्ड नंबर 5 भगत सिंह नगर की सभासद कमरजहां के प्रतिनिधि शकील अंसारी ने सोमवार दोपहर 12:30 बजे एसडीएम कोंच को शिकायत पत्र देकर निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाया है, उनका कहना है कि ईदगाह पुलिया से करवला तक बन रहा नाला पिछले तीन साल से अधूरा है और कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।