ग्वालियर गिर्द: तानसेन नगर इलाके में ऑनलाइन सट्टा खिला रहे 5 आरोपियों को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए सट्टा लगवाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी जम्मू और तेलंगाना के रहने वाले हैं और ग्वालियर के तानसेन नगर इलाके में किराए पर फ्लैट लेकर इनके द्वारा यह सट्टा लगाया जा रहा था फ्लैट करण राठौर नाम के व्यक्ति द्वारा किराए पर लिया गया था और वही इस पूरे गिरोह का मुखिया बताया गया है।