#बोकारो : #उपायुक्त के #निर्देश पर #चास #मुफस्सिल में #बड़ी #कार्रवाई, #कागज #बिना #बालू #ढुलाई #करते 2 #ट्रैक्टर #जब्त
उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार बोकारो जिला के चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और प्रेषण के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तेलमोचो से भतुआ जाने वाले मुख्य पथ पर अवैध रूप से बालू लदे 2 ट्रैक्टरों को रंगे हाथ पकड़ा गया।बोकारो में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उपायुक्त के आदेश पर चलाए गए इस अभियान में खान विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। तेलमोचो से भतुआ जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिना वैध कागजात के बालू ढो रहे 2 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया।जांच में दोनों ट्रैक्टरों के पास बालू ढुलाई से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले। इसके बाद विधिवत कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जप्त कर चास मुफस्सिल थाना को सुपुर्द कर दिया गया। प्रशासन ने कहा है कि जिले में अवैध खन और खनिजों की तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस छापामारी अभियान में खान निरीक्षक श्री अजय कुमार महतो, चास मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल और पुलिस बल मौजूद रहे। खान निरीक्षक अजय कुमार महतो ने बताया कि ऐसे अभियान पूरे जिले में लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।