रफीगंज: रफीगंज में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान ₹6500 का जुर्माना वसूला गया
रफीगंज पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में एस आई पप्पू पासवान के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की गई और यातायात नियमों का पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया। गुरुवार संध्या 7:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि 6500 जुर्माना वसूला गया है। इस अभियान से सड़क दुर्घटना में कमी आएगी।