हसनपुर: सैदनगली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों की हालत गंभीर
सैदनंगली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों तिगरी गंगा घाट पर एक अंत्येष्टि में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। घायलों की पहचान गांव तरारा निवासी सुरेश (पुत्र प्रेम सिंह) और विजेंद्र (पुत्र अमरत सिंह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सुरेश और विजेंद्र अपनी अलग-अलग बाइकों से घर लौट रहे थे।