लाडपुरा: कोटा में बड़े जुआ गिरोह पर पुलिस ने उडिया बस्ती में की रेड, 15 जुआरी गिरफ्तार, डेढ़ लाख रुपए और 13 मोबाइल जब्त
Ladpura, Kota | May 19, 2026 शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विज्ञाननगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित जुआ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने उडिया बस्ती स्थित एक मकान पर दबिश देकर बड़े स्तर पर जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से 1 लाख 50 हजार 100 रुपए नकद, 13 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपिय