पुनपुन: पुनपुन थाना पुलिस ने अपराध और अवैध शराब के खिलाफ रात्री गश्त व जांच अभियान किया तेज
Punpun, Patna | Apr 5, 2026 5 अप्रैल 2026 — पुनपुन थाना प्रभारी बेवी कुमारी ने बताया कि बढ़ते अपराध और सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुनपुन थाना क्षेत्र में सभी भीड़-भाड़ और संवेदनशील स्थानों पर रात्री गस्त तथा विशेष जांच अभियान तेज कर दिया गया है। साथ ही, बिहार में 2016 से लागू शराब बंदी के प्रभावी पालन के तहत अवैध शराब के खिलाफ भी सघन अभियान चलाया जा रहा है।