आगरा: ताजगंज में बच्ची की गला काटकर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, शव आटा रखने वाले कनस्तर में छिपाया था
Agra, Agra | Mar 28, 2026 आगरा के थाना ताजगंज में 8 वर्षीय बच्ची की गला काटकर हत्या कर शव कनस्तर में छुपाने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसमें एक दरोगा घायल हुआ। जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लगी और अस्पताल में मृत घोषित किया गया।