परसवाड़ा: सड़क हादसे में घायल सीआरपीएफ जवान की मौत, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम विदाई
परसवाड़ा तहसील के ग्राम खापा निवासी सीआरपीएफ जवान भरतलाल उइके (35) का उपचार के दौरान निधन हो गया। वे छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ की 170वीं बटालियन में पदस्थ थे और अवकाश पर अपने गृह ग्राम आए हुए थे। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम भरतलाल उइके मोटरसाइकिल से खापा से कनई मरारीटोला जा रहे थे। इसी दौरान कनई माध्यमिक शाला के पास किसी अज्ञात भारी वाहन ने उनकी बा