हाथरस: डाक खाने वाली गली में साइकिल सवार ने एक बुजुर्ग के साथ जमकर मारपीट कर किया घायल, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के डाकखाने वाली गली में साइकिल सवार ने एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित बुजुर्ग द्वारा सदर कोतवाली पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत पर पुलिस ने घायल बुजुर्ग का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित बुजुर्ग द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।