कहरा: सौरबाजार थाना की पुलिस ने कोरेक्स बचने के आरोप में 1 आरोपी को किया गिरफ्तार कॉविड जांच के लिए लाया गया सदर अस्पताल सहरसा
Kahara, Saharsa | Feb 15, 2024 सौरबाजार थाना के बखरी गांव वार्ड 14 से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कोरेक्स बेचने के आरोप में 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे कॉविड जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है। जहां उस आरोपी का कॉविड जांच हो जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल का जेल भेज दिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी का नाम पिंटू कुमार बताया जा रहा है।