पातेपुर: पातेपुर के गंगाचक गांव में अष्टयाम यज्ञ को लेकर 551 कन्याओं ने निकाली भव्य कलशयात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल।
पातेपुर के गंगाचक गांव में आयोजित अष्टयाम महायज्ञ को लेकर भव्य कलशयात्रा निकाली गई। बाजे गाजे के साथ निकली भव्य कलशयात्रा में 551 कन्याओं ने कलश में जल लेकर भीषण गर्मी एवं कड़ी धूप में यज्ञ मंडप पहुंची। बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब स्थानीय लोगों ने बताया कि यज्ञ के लिए पवित्र गंगाजल मंगाया गया था। यज्ञ के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्ति के माहौल में डूब गया है।