करनैलगंज: कोचवा के मजरा खंता में दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया FIR
बुधवार लगभग 3 बजे कोचवा के मजरा खंता में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसकी सूचना दोनों पक्षों के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने प्रथम पक्ष श्यामा देवी के शिकायती पत्र पर दीप नारायण, मालती, ममता व द्वितीय पक्ष दीप नारायण के शिकायती पत्र पर श्यामा देवी, नीरज व कौशल्या के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए CHC भेजा है।