करनैलगंज: रेल पुल के निर्माण के कारण सरयू नदी का जल प्रवाह बाधित, करनैलगंज चेयरमैन प्रतिनिधि ने SDM को सौंपा ज्ञापन
करनैलगंज में सरयू नदी के अस्तित्व पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। नए रेल पुल के निर्माण के कारण नदी का जल प्रवाह बाधित होने से जलस्तर में भारी गिरावट आई है। मंगलवार 2 बजे SDM को सौंपे गए ज्ञापन में चेयरमैन प्रतिनिधि रामजीलाल मोदनवाल और स्थानीय लोगों ने नदी में जलधारा छोड़े जाने की मांग की है। रामजी मोदनवाल ने बताया सरयू नदी का कटरा घाट अब जल संकट से जूझ रहा है।