करनैलगंज: पसका गांव में बैलगाड़ी पर डाक विभाग के सैकड़ों महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज रखे होने का वीडियो हुआ वायरल
पसका गांव में एक बैल गाड़ी पर सैकड़ों महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज पड़े मिले हैं। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, एलआईसी के कागजात और एटीएम कार्ड शामिल है। मंगलवार 4 बजे वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कई दस्तावेज धूल से ढके हुए हैं, कुछ सड़ चुके है, और कुछ प्लास्टिक की बोरियों में भरे हुए है। हालांकि डाक विभाग के कोई अधिकारी बोलने तो तैयार नही है।